englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-47-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-47

Degree

Superlative Degree :- सुपर्लेटिव डिग्री सबसे उत्तम अवस्था होती है। इसमें दो या दो से अधिक संज्ञाओं (व्यक्ति, स्थान या चीज़ों) की तुलना की जाती है और किसी एक को सबसे उत्तम या घटिया बताया जाता है।

Superlative डिग्री में Adjective के साथ 'est' लगाया जाता है या पहले Most का प्रयोग करते हैं तथा Adjective से पहले 'the' लगाना आवश्यक है।

Examples
Anay is the best boy in his class. अनय अपनी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का है।
Bombay is the greatest city of India. मुंबई भारत का सबसे महान शहर है।
Madhya Pradesh is the largest state in India. मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
She is the smartest girl of our college. वह हमारे कॉलेज की सबसे होशियार लड़की है।
You are the most honest member of our group. आप हमारे समूह के सबसे ईमानदार सदस्य हैं।
Avyan is the most favourite student of his class teacher. अव्यन अपनी क्लास टीचर का सबसे पसंदीदा छात्र है।
I will be the richest member in our family. मैं हमारे परिवार में सबसे अमीर सदस्य बनूंगा।
He is the most corrupt person in our office. वह हमारे कार्यालय का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति है।

Use of More & Most :- उपर आपने देखा Comparative डिग्री में 'more' और Superlative डिग्री में 'most' शब्द का प्रयोग हुआ है। जब किसी शब्द में एक से ज़्यादा 'Syllables' आए तब 'more या most' का प्रयोग होता है।
Syllable का अर्थ है एक शब्द का उतना भाग जितना कि एक बार में बोला जाए अर्थात जिस शब्द को बोलते समय तोड़ा जा सके या मध्य में अल्पविराम दिया जा सके या वह शब्द एक ही स्वर में ना बोला जा सकता हो उनसे पहले 'more या most' लगता है जैसे 'intelligent' को बोलने के लिए एक बार में 'intelli' कह कर क्षणिक विराम के बाद 'gent' कह सकते हैं अर्थात शब्द को तोड़ कर या बीच में अल्पविराम देकर बोल सकते हैं लेकिन 'bold' के मध्य विराम देकर बोलना संभव नही है। नीचे दिए उदाहरण इसे और स्पष्ट कर रहे हैं:

Examples
Positive Form Comparative Form Superlative Form Positive Form Comparative Form Superlative Form
intelligent more intelligent most intelligent bold bolder boldest
famous more famous most famous deep deeper deepest
charming more charming most charming fine finer finest
gifted more gifted most gifted happy happier happiest
difficult more difficult most difficult slow slower slowest
beautiful more beautiful most beautiful thin thinner thinnest
gorgeous more gorgeous most gorgeous wise wiser wisest

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-47-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.