अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-34
Modals
मुख्य Modals हैं:- Can, Could, May, Might, Would, Should, Ought to, Must, Used to, Dare, Need.
Dare
एक - साहस करना
Affirmative (साधारण) वाक्यों में Dare के बाद 'to' का प्रयोग होता है।
दो - Negative तथा Interrogative वाक्यों में Dare के बाद 'to' का प्रयोग नही होता है।
| उदाहरण | |
|---|---|
| He dared to challenge the powerful industrialist. | उसने शक्तिशाली उद्योगपति को चुनौती देने का साहस किया। |
| She dared to cross the flooded river. | उसने बाढ़ से उफनती नदी को पार करने की हिम्मत दिखाई। |
| How dare you? | तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? |
| He dared not file nomination form against me. | उसने मेरे खिलाफ नामांकन फॉर्म दाखिल करने का साहस नही किया। |
| Dare Kavita not write an article on politics? | क्या कविता ने राजनीति पर एक लेख लिखने की हिम्मत नही दिखाई? |
| She dares to speak on women liberation. | वह नारी मुक्ति पर बोलने की हिम्मत करती है। |
| The prisoner of Andaman dared to raise their voices even in the jail. | अंडमान के कैदियों ने जेल में भी अपनी आवाज बुलंद करने की हिम्मत दिखाई। |
| The Minister dared not deliver his speech in this area. | मंत्री ने इस इलाके में अपना भाषण देने का साहस नहीं किया। |
Need
एक - आवश्यकता के अभाव को व्यक्त करने के लिए साधारणतः Negative व Interrogative वाक्यों में Need का प्रयोग किया जाता है।
दो - Past टेन्स में Need को Needed नही लिखते बल्कि वाक्य में आने वाले Verb को Perfect टेन्स में लिखते हैं।
| उदाहरण | |
|---|---|
| आपको मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है। | You need not worry about me. |
| क्या मुझे अस्पताल में रात रहना चाहिए? | Need I stay overnight in the hospital? |
| आपको आदेश की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। | You need not wait for the order. |
| रूबी को कल से ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। | Ruby need not come to office from tomorrow. |
| मंत्री को विवादित बयान देने की जरूरत नहीं थी। | The Minister need not have made a controversial statement. |
| हमें उससे तलाक के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। | We need not talk her about divorce. |
Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-34-P1 >> Next Page
| 1 | 2 | 3 |
► संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide
All Rights are reserved.