englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-32
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-32

Modals

मुख्य Modals हैं:- Can, Could, May, Might, Would, Should, Ought to, Must, Used to, Dare, Need.

Note-1 : Modal के एकदम बाद जब वर्ब का प्रयोग होता है तो वर्ब की फर्स्ट फॉर्म आती है।

Note-2 : जब Modal और Verb के बीच 'Be/Have/Have been' का प्रयोग होता है तो हमेशा वर्ब की 3rd फॉर्म आती है। ऐसे वाक्यों का प्रयोग Passive Voice में होता है। (केवल Future Continuous Tense में Modal के बाद 'Be' आता है और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ 'Ing' लगाते हैं।)

Note-3 : केवल दो Modal है जिनके बाद हमेशा 'to' का प्रयोग करते हैं : पहला - Used to और और दूसरा - Ought to.

Note-4 : केवल दो वर्ब ऐसे है जो Modal और Verb दोनो है : पहला - Dare और दूसरा - Need.

Modals का मोटे तौर पर अर्थ और उपयोग

Can

एक - सकना (शक्ति-Power, योग्यता-Ability दर्शाने के लिए)

उदाहरण
मैं एक झटके से इस ईंट को तोड़ सकता हूं। I can break this brick with one stroke.
प्रधानाचार्य अवधि परीक्षा छोड़ने के लिए अद्वय को अनुमति दे सकते हैं। The Principal can permit Advay to leave the term examination.
मैं इस स्थिति को संभाल नहीं सकता। I cannot handle this situation.
राज्य सरकार पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य वृद्धि को नियंत्रित नहीं कर सकती है। The state government cannot control the price rise of petroleum products.

दो - अनुमति-Permission के लिए तथा संभावना-Possibility व्यक्त करने के लिए

उदाहरण
कोई भी अंग्रेजी सीख सकता है। Anyone can learn English.
आप कार्यालय समय के दौरान यहां कार पार्क नहीं कर सकते। You cannot park a car here during office hours.
क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं? Can I help you.?

Note - Cannot दो नही एक शब्द है।

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-32-P1 >> Next Page

1 2 3


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.