englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-41-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-41

The Participle

Past Participle

Past Participle वर्ब की थर्ड फॉर्म है। Past Participle किसी कार्य का समाप्त होना प्रदर्शित करता है।

उदाहरण
थका हुआ आदमी एक पेड़ के नीचे लेट गया। The tired man laid down under a tree.
वह चिंतित लग रही है। She seems worried.
इस अस्पताल में जले हुए मरीजों के लिए एक अलग विभाग है। This hospital has a separate department for burnt patients.
निराश व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले सकता है। Frustrated person cannot mke the right decision.
संतुष्ट माता-पिता इस दुनिया के सबसे खुश माता-पिता हैं। Contented parents are the happiest parents of this world.
आपकी गढ़ी हुई कहानी इस बार काम नहीं करेगी। Your fabricated story will not work this time.

Perfect Participle

Perfect Participle वर्ब की थर्ड फॉर्म से पहले 'Having' लगाकर बनाते हैं। Perfect Participle एक कार्य के बाद दूसरा कार्य शुरू होने का बोध करता है।

Note : Perfect Participle उन दो वाक्य को जोड़ने में प्रयोग होता है जिनकी क्रियाओं में शीघ्रता ना हो (No quickness in actions)। यह Present participle के विपरीत है जिसके दो action में शीघ्रता पाई जाती है।

उदाहरण
मैंने अपना कार्य पूर्ण किया। मैं खेलने के लिए बाहर चला गया। I finished my work. I went out to play.
अपना काम खत्म करने के बाद, मैं खेलने के लिए बाहर गया। Having finished my work, I went out to play.
वह मंजुला से मिली और फिर विमान में सवार हो गई। She met Manjula and then boarded the plane.
मंजुला से मिलने के बाद वह विमान में सवार हो गई। Having met Manjula, she boarded the plane.
वर्तिका अक्षरधाम मंदिर गई। उसने प्रार्थना की और वापस आ गई। Vartika went to Akshardham temple. She did pray and came back.
अक्षरधाम मंदिर जाने के बाद वर्तिका ने प्रार्थना की और वापस आ गई। Having gone to Akshardham temple, Vartika did pray and came back.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-41-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.