englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-30-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-30

Has to | Have to | Is to | Are to | Will/Shall have to

Is/Am/Are/Was/Were to - बिना मजबूरी वाले वाक्य

जब कर्ता को कोई मजबूरी ना हो अपितु वह मन से कार्य करना चाहता हो तो Present टेन्स में 'Has/Have to' के स्थान पर 'Is/Are/Am to' और Past टेन्स में 'Had to' के स्थान पर 'Was/Were to' का प्रयोग करते हैं।

Present टेन्स में बिना मजबूरी वाले वाक्यों का अंत 'ना है' में होता है तथा Past टेन्स में बिना मजबूरी वाले वाक्यों का अंत 'ना था' में होता है।

मजबूरी वाले वाक्य और बिना मजबूरी वाले वाक्य में अंतर समझते हैं -
बच्चे को दवाई पीनी पड़ती है। The child has to take medicine.
बच्चे को दूध पीना है। The child is to drink milk.

पहले वाक्य में बच्चा चाहता नही है परंतु मजबूरी है क्योंकि माँ ज़बरदस्ती पीला दवाई पीला देती है। दूसरे वाक्य में बच्चा भूख लगने पर खुद दूध पीना चाहता है।

उदाहरण
हमें आज अक्षरधाम मंदिर जाना है। We are to go to Akshardham Temple today.
मुझे तुम्हारे लिए एक नया मोबाइल खरीदना है I am to buy a new mobile for you.
तुम्हे शाम को अपनी माँ को से मिलने जाना है। You are to go to see your mother in the evening.
उसे टॉयलेट जाना था। He was to go to the toilet.
स्पीकर को गोल्डन चेयर पर बैठना था। The speaker was to sit on the golden chair.
क्या आप कल मुझे एक उपहार देने वाले थे? Were you to give me a gift yesterday?
हमें अपने माता-पिता का कहना मानना है। We are to obey our parents.
मुझे अभी आपको एक बहुत ज़रूरी बात कहनी है। I am to say a very important thing to you right now.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-30-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.