englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-13-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-13

भूत काल - Past Tense

Past Perfect Tense - Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया था', 'गया था', 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे' आदि का प्रयोग होता है। पास्ट परफेक्ट टेंस का उपयोग साधारणतया भूतकाल की किसी क्रिया/घटना से पहले की अन्य क्रिया/घटना का वर्णन करने के लिए किया जाता है और दोनो घटनाएं एक वाक्य में आती है। भूतकाल की ये दोनो क्रिया/घटना एक-दूसरे से संबंधित हैं और एक क्रिया/घटना दूसरी क्रिया/घटना से पहले पूरी हो चुकी होती है। पहले पूर्ण हुई क्रिया के लिए हम पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग करते हैं। बाद वाली क्रिया/घटना के लिए हम पास्ट इंडेफिनेट का प्रयोग करते हैं।
प्रश्नात्मक वाक्य 'Had' से शुरु होता है। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Note: इस टेन्स के वाक्यों को प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए Had का प्रयोग Subject से पहले करते हैं।

Rule : Had + Subject + Verb (3rd Form) + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या आपने पहले रेडियो पर समाचार सुने थे? Had you listened to the news on the radio before?
क्या उसने कभी भारत आने का वादा किया था? Had he ever promised to come to India?
क्या पुलिस ने पहले भी गली में चोर को पीटा था? Had the police beaten the thief in the street earlier also?

Past Perfect Tense - Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया था', 'गया था', 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे' आदि का प्रयोग होता है। पास्ट परफेक्ट टेंस का उपयोग साधारणतया भूतकाल की किसी क्रिया/घटना से पहले की अन्य क्रिया/घटना का वर्णन करने के लिए किया जाता है और दोनो घटनाएं एक वाक्य में आती है। भूतकाल की ये दोनो क्रिया/घटना एक-दूसरे से संबंधित हैं और एक क्रिया/घटना दूसरी क्रिया/घटना से पहले पूरी हो चुकी होती है। पहले पूर्ण हुई क्रिया के लिए हम पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग करते हैं। बाद वाली क्रिया/घटना के लिए हम पास्ट इंडेफिनेट का प्रयोग करते हैं।
प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य 'Had' से शुरु होता है और वर्ब की तीसरी फॉर्म से पहले 'Not' लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Had + Subject + Not + Verb (3rd Form) + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या ट्रेन पहले ही नहीं जा चुकी थी? Had the train not already left?
क्या आपने कविता को पत्र नहीं लिखा था? Had you never written a letter to Kavita?
क्या आपके दोस्त देर से नहीं आए थे? Had your friends not reached their home before the hail fell?
क्या आप इंग्लैंड नहीं गए थे? Had you not been to England earlier?

पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग बहुधा लंबे समय पहले हुए कार्य को व्यक्त करने के लिए भी करते हैं।

उदाहरण
सभी लड़कियों ने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी। All the girls had worn purple shirts.
हमने जैसलमेर में ऊंट की सवारी का आनंद लिया था। We had enjoyed camel ride in Jaisalmer.
मैं गवाह के रूप में सीबीआई अदालत में भी गया था। I had also attended the CBI court as a witness.
नेहा, स्वाति, हीना और अन्य बच्चों ने प्रशांत की शादी में एक नृत्य प्रदर्शन दिया था। Neha, Swati, Heena and other children had given a dance performance at Pranshant's wedding.
सभी ने नृत्य का आनंद लिया था। Everybody had enjoyed the dance.

निम्न प्रकार के वाक्यों के लिए भी पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग होता है जहाँ कोई कार्य भूतकाल मे किसी विशेष समय में कितनी देर तक हुआ।

उदाहरण
मैं दो दिनों से बीमार था। I had been sick for two days.
मैं तीन साल अंबाला में रहा था। I had lived in Ambala for three years.
क्या आप पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती नहीं थे? Had not you been hospitalised for five days?
आप मुझे जन्म से जानते थे। You had known me since birth.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-13-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.