englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-12-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-12

भूत काल - Past Tense

Past Continuous Tense - Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। यह भूतकाल के समय में लगातार जारी रहे कार्य को व्यक्त करता है।
प्रश्नात्मक वाक्य में 'Was/Were' वाक्य के शुरु में आता है और वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Note:

प्रश्नवाचक वाक्य के लिए was/were को Subject से पहले लगाते हैं तथा अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाते हैं।

Rule : Was/Were + Subject + Verb (1st Form) + Ing + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या पर्यटक पहाड़ी की चोटी पर जा रहे थे? Were tourists going to the top of the hill?
क्या सुबह पक्षी चहक रहे थे? Were the birds chirping in the morning?
क्या वह कल टेलीविजन देख रहा था? Was he watching television yesterday?

Past Continuous Tense - Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। यह भूतकाल के समय में लगातार जारी रहे कार्य को व्यक्त करता है।
प्रश्नात्मक वाक्य और नकारात्मक वाक्य में 'Was/Were' वाक्य के शुरु में आता है और वर्ब से पहले 'Not' लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Was/Were + Subject + Not + Verb (1st Form) + Ing + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या बाहर बारिश नहीं हो रही थी? Was it not raining outside?
क्या हम नियमों के अनुसार फुटबॉल नहीं खेल रहे थे? Were we not playing football according to the rules?
क्या हमारे माता-पिता हमें समझाने की कोशिश नहीं कर रहे थे? Were our parents not trying to convince us?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-12-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.