englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Basics of English >> course >> course-16th-day
Sitemap
Index of englishkitab.com



BELC - 16th Day

Topics Covered: Overview of Verb and Silent letters

Verb - क्रिया - An Overview

क्रिया – क्रिया एक शब्द है जो यह बताता है की व्यक्ति, वस्तु या जानवर (कर्ता) क्या कर रहा है। जैसे - कपिल केला खा रहा है यहाँ 'खाना' वह क्रिया है जो बताती है कि कपिल क्या कर रहा है। क्रियाएं कार्रवाई दिखाती हैं, इसलिए उन्हें क्रिया शब्द भी कहा जाता है।

हिन्दी में वर्ब के अंत में 'ना' आता है जैसे लिखना, पढ़ना, कूदना, इत्यादि। कुछ क्रिया शब्दों में एक्शन नही होता अपितु किसी 'स्थिति' या 'होना' आदि के बारे में बताते हैं - जैसे -महसूस होना, किसी चीज का अस्तित्व होना, आदि। वाक्य में यह सबसे महत्वपूर्ण शब्द है। हर वाक्य में एक क्रिया होनी चाहिए।

Verb - A verb is a word that tells us what a person, animal or thing is doing. e.g. Kapil is eating a banana. Here 'eating' is the verb which describes what Kapil is doing. Verbs show action, so they are also called action words.

Some verbs do not show action and indicate existence or state of being like appear, seem etc. It is the most important word in a sentence. Every sentence must have a verb.

Kinds of Verbs

Verb अंग्रेजी भाषा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्रिया के विभिन्न प्रकार हैं और प्रत्येक प्रकार अपने आप में बहुत महत्पूर्ण और विस्तृत टॉपिक है। अच्छी अंग्रेजी सीखने के लिए क्रिया के प्रत्येक प्रकार को समझना आवश्यक है। इस टॉपिक में हम सिर्फ क्रिया के मुख्य प्रकारों का अवलोकन करेंगे।

A verb is the most important part of the English language. There are different kinds of Verbs, and each type in itself is very vital and vast topic. Understanding each type of verb is necessary to learn good English. In this topic, we will have an overview of the main kinds of Verbs.

KINDS OF VERBS
Main Verbs Auxiliary Verbs or Helping Verbs
Transitive Verbs Intransitive Verbs Primary Auxiliary Verbs Modals

Main Verbs

मुख्य क्रिया वाक्य की प्रमुख क्रिया है और वाक्य का प्रमुख अर्थ बताती है जैसे - बोलना, सीखना, आना, जाना, सदृश होना, प्रतीत होना, आदि। वाक्य में, मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया दोनों एक साथ आ सकते हैं। इन वाक्यों को देखो।

The main verb is the principal verb of the sentence and describes the significant meaning of the sentence e.g. speak, learn, come, go, resemble, appear, etc. In a sentence, both the main verb and the auxiliary verb can come together.

Look at these sentences:

Sentence वाक्य Main Verb
He speaks very slow. वह बहुत धीमी गति से बोलता है। Speak - एक्शन वर्ब
I learn English daily. मैं रोज अंग्रेज़ी सीखता हूं। Learn - एक्शन वर्ब
She resembles her mother. वह अपनी माँ जैसी लगती है। Resemble - स्थितिसूचक वर्ब
It appears that you have lost your ring. ऐसा प्रतीत होता है कि आपने अपनी अंगूठी खो दी है। Appear & Lost - स्थितिसूचक वर्ब व एक्शन वर्ब

Page Links : See >> Current Page BELC-Course 16th Day-P1 >> Next Page

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10

Links of Basic English Learning Course (BELC) Lessons... Click here to open & hide Links.

Links of BELC Lessons
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17 18 19 20




 

All Rights are reserved.