englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> ELC-22nd Day >> ELC-22nd Day-P8
Sitemap
Index of englishkitab.com



ELC-22nd Day

Pronoun - सर्वनाम

9. जब दो या दो से अधिक सिंगुलर नंबर के नाउन को 'And' से जोड़ा जाए और नाउन से एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो तो सिंगुलर नंबर का प्रोनाउन प्रयुक्त होता है।

When two or more singular number nouns are joined by 'And' and nouns refer to same person or thing, singular number pronoun is used.

उदाहरण:

लेखक और प्रोफेसर ने कॉलेज से इस्तीफ़ा दे दिया है। The writer and Professor has resigned from the college.
नेता और अभिनेता चुनाव जीत गया है। The leader and actor has won the election
वक्ता और आज का मेजबान मंच पर खड़ा है। The speaker and host of the day is standing on the stage.

10. जब दो या दो से अधिक सिंगुलर नंबर के नाउन को 'And' से जोड़ा जाए और उनसे पहले शब्द 'each या every' आए तो सिंगुलर नंबर का प्रोनाउन प्रयुक्त होता है।

When two or more singular number nouns are joined by 'And' and word 'each or every' comes before them, singular number pronoun is used.

उदाहरण:

हर लड़की और हर लडके को योग कक्षा में भाग लेना है। Every girl and every boy is to attend the yoga class.
प्रत्येक प्रबंधक और ठेकेदार ने मीटिंग में भाग लिया है। Each manager and each contractor has attended the meeting.
हर पुरुष और हर महिला संचालक द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया गया था। Every man and every woman was mesmerized by the orator.

11. शब्दों - 'Each, Either, Neither, None, Any, No one' के साथ सिंगुलर प्रोनाउन और सिंगुलर वर्ब का प्रयोग होता है।

Singular pronoun and singular verbs are used with words - 'Each, Either, Neither, None, Any, No one'

उदाहरण:

दोनो लडकों में से एक चोर है। Either of the two boys is a thief.
दोनो लडकियों में से किसी ने ग्रॅजुयेशन नही किया है। Neither of the two girls has completed her graduation.
प्रत्येक कर्मचारी देश की सन्कटावस्था के लिए एक दिन का वेतन दान करने को तैयार है। Each employee is ready to donate one day salary for national crisis.
हमने सभी करमचारिओं को अपनी जायदाद की जानकारी देने को कहा था। किसी ने भी अभी तक जवाब नही दिया है। We had requested all employees to apprise their property details. None has responded so far.
तुम सब में से किसी को यह प्रश्न हल करना है। Any of you all is to solve this sum.

12. जब दो या दो से अधिक सिंगुलर नंबर के नाउन को 'Or', 'Either or', 'Neither nor' से जोड़ा जाए तो सिंगुलर नंबर का प्रोनाउन प्रयुक्त होता है।

When two or more singular number nouns are joined by 'Or', 'Either or', 'Neither nor', singular number pronoun is used.

उदाहरण:

राम या श्याम ने किताब चुराई है। Either Ram or Shyam has stolen the book.
ना ही अव्यन ना ही वर्तिका काम से जी चुराती है। Neither Avyan nor Vartika shirks from work.
तुमने या तुम्हारी बहन ने यह कमरा साफ किया है। You or your sister has cleaned this room.


Page Links : See >> Current Page ELC-22nd Day-P8 >> Next Page

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10

Links to English Learning Course Lessons (ELC) ...Click to View/Hide


 
Home : Sitemap : Privacy : Feedback

All Rights are reserved.